1 सितंबर से लागू होगी घरेलू PNG प्रोत्साहन योजना

अगस्त 19, नई दिल्ली: भारत सरकार ने देश में घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन को बढ़ावा देने के लिए नई प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी है। योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों तक साफ, सुरक्षित और किफायती पाइप वाली रसोई गैस पहुंचाना है। योजना 1 सितंबर से लागू होगी।
इसके तहत नए क्षेत्रों में PNG नेटवर्क के विस्तार और अधिक परिवारों को पाइप्ड गैस कनेक्शन से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। देश में फिलहाल करीब 1.74 करोड़ घरेलू PNG कनेक्शन हैं। योजना के तहत बिना बिल वाले कनेक्शनों को तुरंत सक्रिय करने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, यूनिफाइड पोर्टल के जरिए नए कनेक्शन की ट्रैकिंग आसान होगी।
इसके अलावा ‘ड्राइव 2.0’ के माध्यम से LPG कनेक्शन सरेंडर करने की प्रक्रिया को भी सरल बनाया जाएगा। सरकार के मुताबिक, PNG वितरण कंपनियों को 200 SCM अतिरिक्त गैस उपलब्ध कराई जाएगी। इससे विदेशी LNG पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। योजना के तहत 10 साल का अनुमानित खर्च करीब तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
यह योजना छह महीने की अवधि में दो चरणों में लागू की जाएगी, जिससे देशभर में घरेलू PNG के इस्तेमाल को बढ़ावा देने और गैस वितरण नेटवर्क का विस्तार करने में मदद मिलेगी। फ़ाइल फ़ोटो