7 सितंबर को होगा सम्भागस्तरीय प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 4 सितंबर 2026 भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा द्वारा सात सितंबर को रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में संभागस्तरीय प्रबुद्धजन सम्मान और कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। वहीं, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा ने आज पत्रकारवार्ता में बताया कि सम्मेलन में प्रबुद्धजन, सामाजिक प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल होंगे।