देश

4 सितंबर से शुरू होने वाली पवित्र मणिमहेश यात्रा के लिए आज से हैलीटैक्सी सेवा शुरू, श्रद्धालुओं को 20 सितंबर तक मिलेगी सेवाएं

लेखक: AIR Shimla अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

अगस्त 25, चंबा (हिमाचल प्रदेश): चंबा जिले में आधिकारिक तौर पर 4 सितंबर यानि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से शुरू होने वाली पवित्र मणिमहेश यात्रा के दृष्टिगत आज से हैलीटैक्सी सेवा शुरू हो रही है। ये सेवा श्रद्धालुओं को 20 सितंबर तक मिल पाएगी।

हमारे जिला संवाददाता के अनुसार भरमौर से गौरीकुंड तक हैलीटैक्सी सुविधा मिलने के साथ इस बार होली से गौरीकुंड तक भी यात्रियों को ये हैलीटैक्सी सुविधा मिल पाएगी। इसके लिए चार हैलीकॉप्टर अपनी सेवाएं देंगे।

भरमौर से गौरीकुंड का एक तरफा किराया तीन हजार 8 सौ 28 रूपए जबकि होली से गौरीकुंड के लिए एक तरफा किराया 6 हजार 2 सौ 55 रूपए निर्धारित किया गया है। ये पवित्र यात्रा 19 सितंबर तक चलेगी। गौरतलब है कि मणिमहेश में पवित्र डल झील में स्नान करने और कैलाश दर्शन के लिए हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।

A
AIR Shimla

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।