मनोरंजन

1 सितंबर से ठप हो जाएगी तमिल इंडटस्ट्री, न फिल्में रिलीज होंगी न शूटिंग चलेगी, जानें बड़ी वजह

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
1 सितंबर से ठप हो जाएगी तमिल इंडटस्ट्री, न फिल्में रिलीज होंगी न शूटिंग चलेगी, जानें बड़ी वजह

तमिलनाडु में इन दिनों थिएटर मालिकों और प्रोड्यूसर्स का फिल्मों के OTT रिलीज विंडो को लेकर विवाद चल रहा है और अब इस विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है. अब नौबत ये आ गई है कि थिएटर मालिकों की मांगें नहीं मानी गई तो 1 सितंबर से तमिल फिल्म इंडस्ट्री ठप हो जाएगी.

न ही कोई नई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी और न ही किसी फिल्म की शूटिंग होगी. क्या है विवाद? विवाद फिल्मों की OTT रिलीज़ विंडो को लेकर है. कोई भी फिल्म थिएटर में रिलीज होने के 1 महीने बाद ही या एक महीने से भी कम समय में ओटीटी पर आ जाती है.

इसे लेकर थिएटर मालिकों और फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स का कहना है कि इससे दर्शकों की संख्या और सिनेमा हॉल के बिजनेस पर बुरा असर पड़ रहा है. उनकी मांग है कि फिल्मों को थिएटर में आने के दो महीने बाद ही ओटीटी पर रिलीज किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: 'मेरी ताकत, मेरा घर ' पत्नी माना के बर्थडे पर सुनील शेट्टी ने लुटाया प्यार मांगें नहीं मानी तो भुगतना पड़ेगा नुकसान

तमिल फ़िल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल और तमिल फ़िल्म एक्टिव प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने मिलकर इस मामले में एक बयान जारी किया है. इसमें कहा गया है कि अगर ये विवाद नहीं सुलझता है तो एक सितंबर से तमिलनाडु में कोई तमिल फिल्म रिलीज नहीं होगी. इसके अलावा 1 सितंबर से फिल्मों की शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम भी रोक दिया जाएगा.

The Tamil Film Producers Council and the Tamil Film Active Producers Association put out a joint statement, saying no new Tamil films will be released in theatres from September 1.

Tamil Film Producers Council -- "The Tamil Nadu Theatre Distributors Association and Theatre pic.twitter.com/jGAoQfQRaf ANI (

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।