सीवान में आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी:पकड़ा गया, जमकर हुई पिटाई, ग्रामीणों की मौजूदगी में मंदिर में रचाई शादी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र के नरहिया गांव में करीब तीन साल से चल रहे प्रेम प्रसंग का आखिरकार विवाह के साथ सुखद अंत हो गया। प्रेमिका से मिलने रात के अंधेरे में पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ और छानबीन के बाद दोनों को बाउंड पेपर पर छोड़ दिया गया।
इसके बाद बुधवार को ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रेमी युगल ने चंदनीयडीह माता मंदिर में शादी रचा ली। तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग मामला मैरवा थाना क्षेत्र के नरहिया गांव का है।
युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के बनकटा थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव निवासी अनिल कुमार गोड़ के रूप में हुई है, जबकि युवती नरहिया गांव निवासी संजना कुमारी पटेल बताई जा रही है। बताया जाता है कि दोनों के बीच पिछले करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध था।
इस दौरान दोनों लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे और अपने रिश्ते को लेकर गंभीर थे। रात में मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़ लिया इसी क्रम में बीती रात अनिल कुमार गोड़ अपनी प्रेमिका संजना कुमारी से मिलने उसके गांव नरहिया पहुंचा था।
रात में युवक के गांव पहुंचने की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई, उन्होंने उसे पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को मैरवा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के बाद बाउंड पेपर पर छोड़ा पुलिस ने रात में दोनों से पूछताछ की और मामले की जानकारी जुटाई।
सुबह पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन करने के बाद दोनों को बाउंड पेपर पर छोड़ दिया। मैरवा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था, जहां ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर मामले की जांच की। इसके बाद दोनों को बाउंड पेपर पर छोड़ दिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि बाद में दोनों के परिजनों और ग्रामीणों की सहमति से दोनों ने शादी कर ली। चंदनीयडीह माता मंदिर में ग्रामीणों के सामने रचाई शादी पुलिस से छूटने के बाद बुधवार को दोनों चंदनीयडीह माता मंदिर पहुंचे।
यहां ग्रामीणों और अन्य लोगों की मौजूदगी में चंदनीयडीह माता को साक्षी मानकर दोनों ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली और विवाह के बंधन में बंध गए। वरमाला पहनाकर जीवनभर साथ निभाने की खाई कसमें शादी के दौरान दोनों ने जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने और सात वचनों को निभाने की कसमें खाईं।
इस तरह करीब तीन साल से चल रहे प्रेम संबंध का अंत आखिरकार शादी के रूप में हुआ और दोनों एक-दूसरे के जीवनसाथी बन गए।
📡 स्रोत: NewsData.io