सिवनी के भैरोगंज में नवीन UIDAI आधार सेवा केंद्र का हुआ शुभारंभ, आधार पंजीयन, मोबाइल नंबर संशोधन और बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधाएं उपलब्ध
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सिवनी जिले के नागरिकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब आधार कार्ड से जुड़ी विभिन्न सेवाओं के साथ-साथ समस्याओं और शिकायतों के निराकरण के लिए भोपाल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सिवनी के भैरोगंज में नवीन UIDAI आधार सेवा केंद्र की शुरुआत की गई है, जहां नागरिकों को आधार संबंधी सुविधाएं और समस्याओं के समाधान की बेहतर व्यवस्था मिलेगी।
सिवनी के भैरोगंज में नवीन आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ सिवनी विधायक दिनेश राय, कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार एवं भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के भोपाल स्थित राज्य कार्यालय के निदेशक सुमित मिश्रा द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस नवीन आधार सेवा केंद्र में नागरिकों को आधार पंजीयन, मोबाइल नंबर एवं पता संशोधन, बायोमेट्रिक अपडेट सहित आधार से संबंधित विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।
इसके साथ ही आधार संबंधी समस्याओं और शिकायतों के निराकरण की सुविधा भी मिलेगी। खास बात यह है कि जिन आधार संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए नागरिकों को पहले भोपाल तक जाना पड़ता था, अब उनमें से कई समस्याओं का निराकरण सिवनी में ही संभव हो सकेगा। इससे जिले के आम नागरिकों को समय और पैसे की बचत के साथ बड़ी राहत मिलेगी।
आधार सेवाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर और सुलभ बनाने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
बाइट1- दिनेश राय, सिवनी विधायक
बाइट2- अंजू अरुण कुमार, कलेक्टर सिवनी
बाइट3- सुमित मिश्रा, निदेशक