सिवनी में दीपोत्सव आजीविका संगम मेला, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों को मिला बाजार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दो दिवसीय मेले में दीपक, सजावटी सामग्री, गोबर से बने पूजन उत्पाद और गौ-काष्ठ आकर्षण का केंद्र;
स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन।
सिवनी, नवंबर 06: दीपावली पर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिवनी में दो दिवसीय दीपोत्सव आजीविका संगम मेले का आयोजन किया जा रहा है। जनपद पंचायत परिसर में आयोजित इस मेले में महिलाओं द्वारा तैयार दीपक, सजावटी सामग्री, झालर, पूजन सामग्री, जैविक उत्पाद और घरेलू उपयोग की वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं।
खास बात यह है कि महिलाओं ने गोबर से भी पूजन सामग्री और दीपावली के उपयोगी उत्पाद तैयार किए हैं। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और जिला पंचायत के तत्वावधान में आयोजित मेले में स्थानीय गौशाला संचालित करने वाले संगठनों को भी स्टॉल लगाने का अवसर दिया गया है। यहां तैयार गौ-काष्ठ उत्पाद भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
------
बाइट संजय रस्तोगी, परियोजना अधिकारी, एनआरएलएम सिवनी