सिवनी जिला प्रशासन की ‘सिवनी की उड़ान’ पहल के तहत निःशुल्क प्रशिक्षण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सिवनी की उड़ान के तहत युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण
भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिला प्रशासन की पहल
सिवनी जिले के युवाओं को पुलिस, सशस्त्र सेना सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिला प्रशासन की ‘सिवनी की उड़ान’ पहल के तहत निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में 555 अभ्यर्थी प्रशिक्षण का लाभ ले रहे हैं। इनमें 335 युवतियां और 220 युवक शामिल हैं। नियमित कक्षाओं, प्रश्न अभ्यास और मॉक टेस्ट के माध्यम से अभ्यर्थियों को परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कराई जा रही है।
सिवनी कलेक्टर नेहा मीना और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य जरूरतमंद युवाओं को प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के लिए बेहतर अवसर और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। जिले के तीन प्रशिक्षण केंद्रों पर कुल पांच बैच संचालित किए जा रहे हैं।
बाइट — नेहा मीना, सिवनी कलेक्टर
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
सिवनी की उड़ान पहल से युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण मिल रहा है, जिससे वे पुलिस, सेना और अन्य सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए तैयार हो रहे हैं। यह कदम समाज के सभी वर्गों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करता है और शिक्षा के माध्यम से सामाजिक उन्नति को प्रोत्साहित करता है। हमें इस पहल को आगे बढ़ाते हुए हर युवा को सशक्त बनाना चाहिए, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर समाज में योगदान दें।