सिवनी में राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस अभियान शुरू, बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोली
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कलेक्टर नेहा मीना ने बच्चों को खिलाई दवा, 9 अक्टूबर को होगा मॉपअप दिवस
सिवनी जिले में 6 अक्टूबर को राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस अभियान की शुरुआत की गई। ग्राम कंडिपार स्थित सांदीपनि विद्यालय में कलेक्टर नेहा मीना ने एल्बेंडाजोल की गोली खाकर और बच्चों को दवा खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पंकज दुबे, स्वास्थ्य विभाग का अमला और स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
कलेक्टर ने बताया कि अभियान के तहत 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और 20 से 49 वर्ष की गैर-गर्भवती महिलाओं को कृमिनाशक दवा दी जाएगी। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों, आदिवासी बालक-बालिका छात्रावासों और बाल सुधार गृहों में अभियान चलाया जाएगा। 6 अक्टूबर को दवा लेने से वंचित हितग्राहियों को 9 अक्टूबर को मॉपअप दिवस पर दवा दी जाएगी।
कार्यक्रम में बच्चों ने भी दवा का सेवन किया। स्वास्थ्य विभाग ने पात्र हितग्राहियों से अभियान के तहत कृमिनाशक दवा लेने की अपील की है।
बाइट्स:
- नेहा मीना — कलेक्टर, सिवनी
- पंकज दुबे — मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिवनी
- कृष्णा नामदेव — छात्र