अपराध

सिवनी के सभी महाविद्यालयों में चलेगा पुलिस का जागरूकता अभियान, ‘जन सुरक्षा-युवा सृजन संवाद’ से जुड़ेंगे विद्यार्थी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सिवनी के सभी महाविद्यालयों में चलेगा पुलिस का जागरूकता अभियान, ‘जन सुरक्षा-युवा सृजन संवाद’ से जुड़ेंगे विद्यार्थी

सिवनी जिले में युवाओं को कानून और सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। ‘जन सुरक्षा-युवा सृजन संवाद’ कार्यक्रम के तहत जिले के सभी महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाएगा। इस अभियान को लेकर पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के नेतृत्व में पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अभियान की रूपरेखा और विभिन्न गतिविधियों के संचालन को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को भारतीय संविधान, कानून और साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता के लिए डायल-112 और साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी भी दी जाएगी। इसके अलावा, युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए जरूरत पड़ने पर सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को पुलिस थानों, पुलिस कंट्रोल रूम और साइबर सेल का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया जाएगा।

इससे उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली, साइबर अपराधों की जांच और नागरिक सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। पुलिस विभाग की इस पहल का उद्देश्य युवाओं को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाना, उनमें कानून के प्रति सम्मान विकसित करना तथा पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास को मजबूत करना है।

5 Lower Headers

सिवनी के सभी महाविद्यालयों में चलेगा पुलिस जागरूकता अभियान

‘जन सुरक्षा-युवा सृजन संवाद’ के जरिए युवाओं से होगा संवाद

साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और कानून की दी जाएगी जानकारी

डायल-112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के प्रति करेंगे जागरूक

पुलिस थानों, कंट्रोल रूम और साइबर सेल का करेंगे शैक्षणिक भ्रमण

बाइट

कृष्ण लालचंदानी — पुलिस अधीक्षक, सिवनी

रविशंकर नाग — प्राचार्य, पीएम एक्सीलेंस कॉलेज, सिवनी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।