सिवनी में ‘उल्लास—एक अभिनव प्रयोग’ कार्यक्रम आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर न्यायालयीन कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए आयोजन
मानसिक तनाव कम करने और बच्चों को मंच देने पर रहा जोर
सिवनी, अक्टूबर 25: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ‘उल्लास—एक अभिनव प्रयोग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के निर्देश पर सात फेरे लॉन में हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिला न्यायालय के कर्मचारियों और उनके परिवारों को मानसिक तनाव से राहत देना और बच्चों को प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम में न्यायालय के कर्मचारियों के बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार सोहाने, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पंकज जायसवाल सहित जिला न्यायालय के सभी न्यायाधीश उपस्थित रहे।
--------
बाइट- मनीषा बसेर, प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय, सिवनी