अपराध

‘सिविक-हीरो’ शेख रज्जाक ने उठाई सड़क की समस्या:पार्षद ममता विश्वकर्मा बनीं ‘पब्लिक-स्टार’; भास्कर-समाधान पर आप भी पोस्ट करें समस्या

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
‘सिविक-हीरो’ शेख रज्जाक ने उठाई सड़क की समस्या:पार्षद ममता विश्वकर्मा बनीं ‘पब्लिक-स्टार’; भास्कर-समाधान पर आप भी पोस्ट करें समस्या

भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का 'भास्कर समाधान' सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि मामलों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।

वहीं, कई इलाकों में समस्याओं के समाधान का अभी इंतजार है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 67 की पार्षद ममता मनोज विश्वकर्मा बनीं आज की “पब्लिक स्टार” नरेला शंकरी, निवासी दीपक कुमार मौर्य ने स्ट्रीट लाइट और खुली टंकी की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने लिखा कि स्ट्रीट लाइट करीब 2-3 महीने से बंद पड़ी है। इसके साथ ही टंकी खुली हुई है, जिससे अंधेरे में किसी घटना की आशंका बनी हुई थी। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 67 की पार्षद ममता मनोज विश्वकर्मा ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। प्रियंका नगर निवासी निवासी शेख रज्जाक बने आज के ‘सिविक हीरो’ प्रियंका नगर निवासी शेख रज्जाक ने सड़क की खराब स्थिति को लेकर शिकायत की थी।

उन्होंने लिखा कि सड़क के सामने पार्क भी है और इसी रास्ते से अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी आते-जाते हैं, लेकिन सड़क की हालत खराब है। सड़क पर जगह-जगह खराब हिस्सा होने से लोगों को परेशानी हो रही है। शेख रज्जाक ने भास्कर समाधान पर अपनी समस्या दर्ज कराई। शिकायत के बाद सड़क की समस्या का समाधान कर दिया गया।

एप से मिल रहा लोगों को समाधान गोविंदपुरा: नाली में पड़ा था कुत्ते का शव, पार्षद राकेश यादव ने कराया समाधान गोविंदपुरा के गौतम नगर निवासी मृदुल आर्य ने एमआईजी-205 के सामने नाली में कुत्ते का शव पड़े होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि नाली में कुत्ता मरा पड़ा है, जिससे बदबू आने लगी है।

शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 58 के पार्षद राकेश यादव ने मामले पर संज्ञान लिया और नाली से शव हटवाकर समस्या का समाधान कराया। नाली, बिजली पोल, सड़क और सीवेज की समस्याओं से परेशान भोपालवासी करोंद: ओवरफ्लो चैंबर से बह रहा गंदा पानी, रहवासी परेशान करोंद क्षेत्र के नवाब कॉलोनी निवासी ने ओवरफ्लो चैंबर की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने लिखा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी नगर निगम का कर्मचारी चैंबर साफ करने नहीं आया। इससे सड़क पर पानी जमा होने के साथ लोगों को परेशानी हो रही है। राजवंश कॉलोनी: टेढ़ा बिजली पोल, तार छत से छूने से हादसे का खतरा मित्तल कॉलेज के पीछे बाली राजवंश कॉलोनी निवासी आनंद सिंह ने बिजली के पोल की स्थिति को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने लिखा कि बिजली का खंभा टेढ़ा होकर उनकी दीवार पर जा टिका है और ऊपर से तार भी छत को छू रहे हैं। इससे घर में करंट फैलने का खतरा बना हुआ है। जहांगीराबाद: 15 दिन पहले खोदी नाली अब तक नहीं हुई साफ जहांगीराबाद निवासी विष्णु राठौर ने नाली की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि बारिश का पानी जमा होने के कारण करीब 15 दिन पहले नाली खोदी गई थी, लेकिन 15 दिन बाद भी न तो इसकी सफाई की गई और न ही नाली को बंद किया गया।

मौके पर सिर्फ बैरिकेड लगाकर छोड़ दिया गया है, जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है। नया पुरा: पाइपलाइन के लिए खोदी सड़क एक साल से अधूरी नया पुरा क्षेत्र निवासी संदीप ने साहू मार्केट से राजकमल स्कूल जाने वाली सड़क की खराब स्थिति को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि नगर निगम ने पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोदी थी, लेकिन इसके बाद सड़क की मरम्मत करना भूल गया।

पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं।

किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे।

यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं।

किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके।

लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

भास्कर समाधान जैसी पहलों से नागरिकों की आवाज़ सीधे सत्ता तक पहुँचती है, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होता है। जब कोई सड़क, पानी या बिजली की समस्या हो, तो शांतिपूर्वक शिकायत दर्ज कर अधिकारियों को सूचित करें; इससे न केवल व्यक्तिगत राहत मिलती है, बल्कि समाज में जवाबदेही की भावना भी बढ़ती है। हर शिकायत को एक अवसर मानें—सहयोग और धैर्य से हम मिलकर बेहतर भविष्य बना सकते हैं।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।