सिया ने दोस्त की फोटो लगाकर फेक इंस्टा-ID बनाई:बर्थडे सरप्राइज के बहाने मंगेतर को लोहगढ़ बुलाया; केतन मर्डर केस की चार्जशीट में खुलासा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →पुणे पुलिस ने शनिवार को केतन अग्रवाल मर्डर केस में 5,053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें खुलासा हुआ कि आरोपियों ने माही नाम से फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था और उसमें एक परिचित महिला की फोटो लगाई थी। इस अकाउंट से केतन को मैसेज कर 18 जून को सिया के सरप्राइज बर्थडे के नाम पर लोहगढ़ बुलाया गया था।
पुलिस के मुताबिक, सीया और चेतन ने रितेश से केतन को किले पर बुलाने के लिए फेक अकाउंट बनवाया था। घटना के बाद इसे डिलीट कर दिया गया। चार्जशीट के मुताबिक, आरोपियों ने हत्या से जुड़ी फिल्में देखीं, साजिश के लिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया और पुलिस से बचने के तरीकों पर पॉडकास्ट सुने। सिया गोयल, चेतन चौधरी और रितेश हांगे तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।
तीनों पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल में बंद हैं। 18 जून को केतन का शव मिला सिया और केतन 18 जून को पुणे के लोहगढ़ किले पर घूमने गए थे। इसी दौरान केतन की खाई में गिरने से मौत हो गई। शुरुआत में इसे हादसा माना गया था। बताया गया था कि चट्टान के पास फोटो खिंचवाते समय केतन का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया।
पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो किले के टिकट काउंटर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक हुडी पहने संदिग्ध व्यक्ति नजर आया, जो केतन और सिया का पीछा कर रहा था। जांच में उसकी पहचान चेतन चौधरी के रूप में हुई, जो सिया का प्रेमी बताया गया है। चार्जशीट की 10 बड़ी बातें 1.
हादसा नहीं, हत्या की साजिश का आरोप: पुलिस के मुताबिक 18 जून को केतन की लोहागढ़ में करीब 350-400 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हुई। जांच के बाद पुलिस ने इसे हादसा नहीं, बल्कि कथित हत्या की साजिश बताया है। 2.
CCTV में हुडी पहना शख्स दिखा: लोहागढ़ के टिकट काउंटर के CCTV फुटेज में केतन और सिया के पीछे हुडी पहना एक व्यक्ति नजर आया। पुलिस ने उसकी पहचान चेतन चौधरी के रूप में की है। 3.
चेतन ने मोबाइल दफ्तर में छोड़ा: पुलिस के अनुसार 18 जून को चेतन के मोबाइल का इंटरनेट सुबह 7 बजे से शाम 5:40 बजे तक बंद था। आरोप है कि उसने मोबाइल जानबूझकर दफ्तर में छोड़ दिया, ताकि उसकी लोकेशन घटनास्थल पर नहीं मिले। 4.
सिया-चेतन के बीच हजारों कॉल: पुलिस ने दोनों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले। इसमें सिया और चेतन के बीच हजारों कॉल और कई लंबी बातचीत मिलने का दावा है। इसे पुलिस ने कथित साजिश से जोड
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में फेक इंस्टाग्राम अकाउंट के इस्तेमाल से सिया और चेतन द्वारा केतन को लोहगढ़ बुलाने की योजना को उजागर करती है। पुलिस ने 5,053 पन्नों की चार्जशीट में बताया कि ‘माही’ नाम से बनाया गया अकाउंट एक परिचित महिला की फोटो से भरा था, जिससे केतन को 18 जून को बर्थडे सरप्राइज के बहाने बुलाया गया। यह घटना दिखाती है कि सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी से अपराध योजना आसान हो रही है। आम जनता को यह चेतावनी देता है कि अनजान खातों से आने वाले निमंत्रणों पर सतर्क रहना चाहिए और व्यक्तिगत