देश

सियांग बांध के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के बाद एक्शन में केंद्र सरकार, अरुणाचल भेजे RAF के 250 जवान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सियांग बांध के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के बाद एक्शन में केंद्र सरकार, अरुणाचल भेजे RAF के 250 जवान

अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में 11,200 मेगावाट की प्रस्तावित सियांग अपर बहुउद्देशीय परियोजना के विरोध में प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भड़क गई है.

हिंसा पर नियंत्रण करने के लिए केंद्र सरकार ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की दो कंपनियां राज्य में भेजी हैं. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि गृह मंत्रालय (MHA) ने शनिवार (24 अक्टूबर 2026) को निर्देश दिया कि करीब 250 कर्मियों वाली RAF की दोनों कंपनियों को भारतीय वायु सेना (IAF) के विमान के जरिए नवी मुंबई से अरुणाचल प्रदेश भेजा जाएगा.

ये टुकड़ियां रविवार तक पासीघाट पहुंचकर तैनात हो जाएंगी. RAF, नीली वर्दी पहनने वाली CRPF की एक विशेष दंगा-रोधी इकाई है.

पुलिस बल के कई कर्मी भी जख्मी

हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में CRPF की कई अन्य इकाइयां पहले से तैनात हैं. अरुणाचल प्रदेश में CRPF की दो से तीन बटालियन स्थायी रूप से तैनात रहती हैं.

अधिकारियों ने बताया कि CRPF के जवानों ने शुक्रवार से प्रदर्शनों के दौरान प्रभावी ढंग से स्थिति संभाली तथा हिंसा को और बढ़ने से रोका.

उन्होंने कहा कि घायल हुए पुलिस और केंद्रीय बलों के कई कर्मियों में CRPF के जवान भी शामिल हैं.

नेताओं के आवास पर तोड़फोड़

अरुणाचल प्रदेश पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार रात पूर्वी सियांग जिले में एक भीड़ ने NHPC के कार्यालय और एक पुलिस थाने में आग लगा दी तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष समेत तीन नेताओं के आवासों में तोड़फोड़ की.

मुख्यमंत्री ने की अपील

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का अधिकार लोकतंत्र का एक आवश्यक हिस्सा है, लेकिन यह जरूरी है कि प्रदर्शन कानून के दायरे में रहें और इनके कारण संपत्ति को नुकसान न पहुंचे तथा सार्वजनिक व्यवस्था बाधित न हो.

उन्होंने पासीघाट की घटनाओं को खेदजनक बताते हुए समाज के सभी व

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।