स्कूल बस की चपेट में आने से 4 साल की बच्ची की मौत

बेमेतरा, 22 अगस्त 2026 बेमेतरा जिले में एक स्कूल बस ने 4 साल की बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया, इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक और कंडक्टर बस छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है। हादसा खंडसरा चौकी क्षेत्र में हुआ है।
बताया जा रहा है कि एक स्कूल बस ने आज बंसापुर-सेमरिया गांव के पास मासूम को अपनी चपेट में लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खंडसरा चौकी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।
साथ ही फरार बस चालक और कंडक्टर की तलाश की जा रही है।