स्कूल-छात्रावास निर्माण के भूमि आवंटन प्रकरणों में न हो विलंब : कलेक्टर

बैतूल| कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने कलेक्ट्रेट में जनजातीय कार्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए स्कूल और छात्रावास निर्माण से संबंधित भूमि आवंटन के मामलों का निराकरण प्राथमिकता से करें, ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों। बैठक में कलेक्टर ने टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना और डॉ.
भीमराव अंबेडकर स्वरोजगार योजना में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने बैंक स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर शत-प्रतिशत पात्र प्रकरणों को स्वीकृत और वितरित कराने के निर्देश दिए। स्वरोजगार व पेंशन: पेंशन, अनुकंपा नियुक्ति और अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के लंबित प्रकरणों का तुरंत निराकरण किया जाए।
वन अधिकार पट्टों और लंबित आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग कर पात्रों को समय पर लाभ दिलाएं। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, आदर्श ग्राम योजना और आदि कर्मयोगी अभियान की प्रगति की समीक्षा कर आदि सेवा केंद्रों के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए।
बैठक में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य वत्सला शिवहरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
📡 स्रोत: NewsData.io