अपराध

स्कूल की दीवार गिरी, सभी छात्राएं सुरक्षित:बारिश के बीच चल रही थीं कक्षाएं, भागकर बचाई जान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
स्कूल की दीवार गिरी, सभी छात्राएं सुरक्षित:बारिश के बीच चल रही थीं कक्षाएं, भागकर बचाई जान

सेमरिया के शासकीय गुरुकुल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को एक हादसा टल गया। लगातार बारिश के बीच विद्यालय भवन की पुरानी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के समय विद्यालय में कक्षाएं चल रही थीं और छात्राएं व शिक्षक भवन के अंदर मौजूद थे।

दीवार से आवाज आने के बाद छात्राओं और शिक्षकों ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि कोई भी इसकी चपेट में नहीं आया। नमी से बढ़ने से गिरी दीवार हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। लगातार बारिश के कारण पहले से कमजोर भवन की दीवारों में नमी बढ़ गई थी।

इसी दौरान विद्यालय भवन के एक हिस्से की दीवार अचानक धंसने लगी और कुछ ही देर में नीचे गिर गई। हादसे के बाद विद्यालय में हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो अब शुक्रवार को सामने आया है। वीडियो में विद्यालय भवन की पुरानी स्थिति और गिरी हुई दीवार को देखा जा सकता है।

वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। स्कूल के निरीक्षण की मांग विद्यालय के प्राचार्य राम कृपाल पांडे ने जिला कलेक्टर से विद्यालय का खुद निरीक्षण करने की मांग की है।

उनका कहना है कि अगर कलेक्टर खुद विद्यालय की स्थिति देखेंगे, तो छात्राओं की सुरक्षा के लिए जरूरी कार्रवाई जल्द हो सकेगी। नए विद्यालय भवन के निर्माण को लेकर विभागीय प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है। अधिकारियों ने इसका निरीक्षण भी किया है। हालांकि, निर्माण कार्य कब शुरू होगा, यह अभी साफ नहीं है।

जर्जर स्कूल में छात्राओं को बैठाना गंभीर स्थानीय निवासी प्रभात वर्मा ने कहा कि जब भवन पूरी तरह जर्जर है तो उसमें बच्चियों को बैठाना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि दीवार गिरने के दौरान कोई छात्रा या शिक्षक उसकी चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर एक स्कूल में हुई दुर्घटना के बारे में है, जहाँ बारिश के दौरान एक पुरानी दीवार अचानक गिर गई। यह विषय सुरक्षा और भवन संरचना के महत्व को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे पता चलता है कि विद्यालयों में संरचनात्मक निरीक्षण और रखरखाव कितना आवश्यक है, ताकि ऐसी दुर्घटनाएँ रोकी जा सकें। यदि इस तरह की घटनाएँ बार-बार होती हैं तो यह न केवल छात्रों और शिक्षकों की जान को खतरे में डालती है, बल्कि शिक्षा प्रणाली पर भी विश्वास घटा देती है। जनता को जागरूक करने से स्कूलों में सुरक्षा मानकों को बेहत

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।