स्कूल जा रहे दो बच्चों की स्कूटी में बाइक ने मारी टक्कर, एक का पैर फ्रैक्चर; पिता ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में स्कूल जा रहे दो बच्चों और उनकी अध्यापिका की स्कूटी को सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बच्चे और अध्यापिका घायल हो गए। हादसे में 38 वर्षीय अर्जुन जाटव के बेटे निकिल जाटव के पैर में फ्रैक्चर बताया गया है, जिसके ऑपरेशन की जरूरत बताई गई। घटना के बाद घायल बच्चे का इलाज कराया गया, जिसके बाद पिता ने 10 सितंबर को पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के मुताबिक, 21 अगस्त 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे अर्जुन जाटव के दोनों बेटे निकिल और टिंकल जाटव अपनी अध्यापिका आस्था धाकड़ के साथ विद्या विहार पब्लिक स्कूल बैराड़ जा रहे थे। इसी दौरान धौरिया रोड स्थित गल्ला होटल के सामने सामने से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक MP33ZC0602 के चालक ने कथित तौर पर तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
:
बता दें की निकिल के दोनों पैरों में चोट, टिंकल के दाहिने हाथ में चोट तथा अध्यापिका आस्था धाकड़ के पैर और टखने के पास चोट आई। हादसे के बाद घायलों को बैराड़ अस्पताल ले जाया गया। निकिल को बाद में आगे के इलाज के लिए सिटी विनायक हॉस्पिटल ले जाया गया। पिता अर्जुन जाटव का आरोप है कि उन्होंने बाइक चालक के खिलाफ थाना बैराड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।