स्कूल रोड पर सड़क किनारे कटाव, हादसे का खतरा

मुरकौल | सुलसुली स्कूल रोड पर बारिश के कारण सड़क किनारे कटाव हो गया है। सड़क का किनारा कटकर नीचे की ओर धंसने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। यह मार्ग स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों के साथ ग्रामीणों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कटाव वाले हिस्से में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द मरम्मत कराने और सड़क किनारे सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
📡 स्रोत: NewsData.io