अपराध

स्कूल वाहन चालकों के स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण के लिए शिविर का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
स्कूल वाहन चालकों के स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण के लिए शिविर का आयोजन

उरई,जिलाधिकारी के निर्देश पर उरई के बुन्देलखण्ड विधि महाविद्यालय में परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग और यातायात पुलिस के सहयोग से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूली वाहन चालकों और परिचालकों के स्वास्थ्य, नेत्र एवं मधुमेह की निःशुल्क जांच की गई।शिविर में विभिन्न विद्यालयों के वाहन चालकों ने प्रतिभाग किया।

जांच के दौरान तीन चालकों में ब्लड प्रेशर की समस्या पाई गई, जिन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।यातायात प्रभारी बीर बहादुर सिंह ने वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने पर जोर दिया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार ने नशे में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, ओवरस्पीड से बचने और सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने की अपील की।

उन्होंने गुड सेमेरिटन और हिट एंड रन योजना की जानकारी भी दी।

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

स्कूल वाहन चालकों के स्वास्थ्य जांच शिविर से न केवल उनकी सुरक्षा बढ़ती है, बल्कि यह समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी देता है। जब स्वास्थ्य समस्याएँ समय रहते पता चलती हैं, तो दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। इस पहल से हम सीखते हैं कि रोकथाम ही सबसे सशक्त रक्षा है। आइए हम सभी मिलकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएँ और अपने परिवेश को सुरक्षित बनाएँ, ताकि हर बच्चे का सफर सुरक्षित और स्वस्थ हो।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।