SL vs IND 1st Test Day-5 Live Score: गॉल किला फतह करने की दहलीज पर टीम इंडिया, आखिरी दिन हासिल करने होंगे मात्र 6 विकेट
IND vs SL Live Score : टीम इंडिया ने गॉल टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। 372 रन का पीछा करते हुए श्रीलंका ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट गंवा दिए हैं और वो अब भी 288 रन पीछे है। चौथे दिन स्टंप तक श्रीलंका ने 4 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए हैं। कप्तान धनंजय 31 जबकि सोनल दनुशा 25 रन बनाकर नाबाद हैं।
भारत की दूसरी पारी 193 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी में टीम इंडिया को 178 रन की बढ़त हासिल हुई। भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने शतकीय पारी खेली। वहीं, केएल राहुल और ध्रुव जुरैल ने अर्धशतक जड़े। इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई थी।
श्रीलंका की तरफ से सोनल दिनुशा ने शतक तो डिकवेला ने अर्धशतकीय पारी खेली। यहां पढ़ें IND vs SL Test Day-5 के लाइव अपडेट्स-
📡 स्रोत: NewsData.io