स्लग: सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत एसईसीएल गेवरा क्षेत्र में संकल्प दिवस का आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
एंकर: केंद्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के गेवरा क्षेत्र में संकल्प दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान गेवरा के व्यू पॉइंट पर बनाई गई मानव शृंखला रही। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मानव शृंखला के माध्यम से ‘सतर्कता ही समृद्धि है’ का संदेश दिया गया। साथ ही पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा और सामूहिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।
मीडिया से चर्चा करते हुए एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने कहा कि इस वर्ष की थीम ‘सतर्कता ही समृद्धि है’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एसईसीएल में विभिन्न जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी का प्रयास है कि तकनीक के माध्यम से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता को और बेहतर बनाया जाए।
वीओ-2: कार्यक्रम में एसईसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर के अवसर पर केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से एसईसीएल के अधिकारी और कर्मचारी पारदर्शिता एवं जवाबदेही के प्रति अपनी जिम्मेदारी दोहरा रहे हैं। इसके साथ ही अभियान को स्कूलों, कॉलेजों और ग्राम सभाओं तक पहुंचाने का लक्ष्य भी रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सतर्कता और सत्यनिष्ठा के प्रति जागरूक किया जा सके।
वीओ-3: सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत ‘एक पेड़ सतर्कता के नाम’ पहल के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया। इसके अलावा एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने गेवरा क्षेत्र में आयोजित वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वॉकथॉन में शामिल प्रतिभागियों ने सतर्कता, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा का संदेश देते हुए लोगों को जागरूक किया।
कोरबा से विजय कुमार की रिपोर्ट।