स्लग - सेवा संकल्प ज्योति अभियान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लोकेशन - रायपुर दिनांक - 7/10/26
एंकर - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के शानदार 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। इस अवसर पर प्रदेश की जनता की ओर से उन्हें बधाई देता हूं। वे स्वस्थ रहें और निरंतर देश की सेवा करते रहें। सीएम साय ने कहा कि इसी अवसर पर प्रदेश में सेवा ज्योति संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है। आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री को सुना गया और सभी की उपस्थिति में सेवा संकल्प अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। 38 जगह बनेंगे सेवा ज्योति संकल्प चौक
मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में 38 स्थानों पर सेवा ज्योति संकल्प चौक का निर्माण होगा। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक को भी सेवा ज्योति संकल्प चौक के रूप में विकसित किया जाएगा।
EVM को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार किया। उन्होंने कहा - विपक्ष में हैं तो कुछ तो करना पड़ेगा। कांग्रेस पूरे देश की जनता का विश्वास खो चुकी है। EVM से जीतते हैं तो कोई सवाल नहीं उठाते, हारते हैं तो पूरा ठीकरा EVM पर फोड़ते हैं।
बाइट - विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री