स्लग.. गणेश जी विराजित तैयारी 10.09.2026
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अप्रूवल स्टोरी
लोकेशन.. रायपुर स्लग.. गणेश जी विराजित तैयारी 10.09.2026
रिपोर्टर.. संदीप सिंह ठाकुर
एंकर... देशभर के साथ राजधानी रायपुर में भी गणेश चतुर्थी को लेकर उत्साह का माहौल है। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर घरों और सार्वजनिक पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा विराजित की जाएगी। पर्व को लेकर रायपुर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है और बड़ी संख्या में लोग गणेश प्रतिमा की खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में गणेश उत्सव के लिए पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। कई स्थानों पर दशकों से गणेश प्रतिमा विराजित करने की परंपरा चली आ रही है। वहीं इस बार भी गणेश उत्सव को लेकर समितियों में खासा उत्साह है।
इस बीच हमारे संवाददाता संदीप सिंह ठाकुर ने गणेश प्रतिमा बेचने वाले मूर्तिकार से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं की खासियत और कीमतों को लेकर जानकारी दी।
वीओ,,,1,,
रायपुर में गणेश प्रतिमाओं की बिक्री करने वाले मूर्तिकार इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। आगरा से आने वाले एक मूर्तिकार पिछले करीब 16 वर्षों से रायपुर में गणेश प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं। उनके मुताबिक 500 रुपये से लेकर करीब 5 हजार रुपये तक की गणेश प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं।
इन प्रतिमाओं को प्राकृतिक और पर्यावरण के अनुकूल सामग्री से तैयार किया जा रहा है। मूर्तिकार के अनुसार नागपुर से लाई गई प्राकृतिक चिकनी शाडू मिट्टी के साथ गाय के गोबर और मुल्तानी मिट्टी का उपयोग किया जाता है। इन प्रतिमाओं को घर पर ही बाल्टी या अन्य माध्यम से विसर्जित किया जा सकता है। प्रतिमाओं पर प्राकृतिक और पर्यावरण अनुकूल रंगों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे विसर्जन के बाद जल और जलीय जीवों को नुकसान कम हो।
वहीं सड्डू इलाके में महाकाल गणेश उत्सव समिति भी गणेश उत्सव की तैयारियों में जुटी है। समिति के आयोजक खेम साहू के मुताबिक सड्डू में पिछले करीब 20 से 25 वर्षों से लगातार गणेश प्रतिमा विराजित की जा रही है। इस बार समिति द्वारा करीब 10 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा लालबाग के राजा की थीम पर विराजित की जाएगी।
समिति के आयोजक का कहना है कि हर वर्ष धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए अलग थीम पर गणेश उत्सव आयोजित किया जाता है और इस बार भी शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए गणेश प्रतिमा विराजित की जाएगी।
- रिपोर्टर 121... मूर्तिकार से बातचीत के दौरान गणेश प्रतिमाओं की तैयारी, मूर्ति की मांग और इस बार की खासियतों पर जानकारी।
- बाइट.. खेम साहू, महाकाल गणेशोत्सव समिति आयोजक, सड्डू
गणेश चतुर्थी के करीब आते ही राजधानी में गणेश भक्तों का उत्साह बढ़ता जा रहा है और अब सभी को भगवान गणेश के विराजित होने का बेसब्री से इंतजार है।