स्लग.. नमो सेवा गाथा 08.10.2026
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लोकेशन.. रायपुर स्लग.. नमो सेवा गाथा 08.10.2026
रिपोर्टर.. संदीप सिंह ठाकुर
एंकर.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रायपुर में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ समारोह का आयोजन किया गया। बलवीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में ‘नमो सेवा गाथा’ लाइट एंड साउंड शो के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की यात्रा, संघर्ष, सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को प्रस्तुत किया गया।
वीओ,,,1,,
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन में एक नई जिम्मेदारी संभाली थी। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में लगभग 13 वर्षों तक उन्होंने विकास का ऐसा मॉडल प्रस्तुत किया, जिसकी चर्चा देशभर में हुई। इसके बाद वर्ष 2014 में देश के प्रधानमंत्री का दायित्व संभालने के बाद वे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में भी उनके नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आयोजित ‘नमो सेवा गाथा’ के माध्यम से उनके जीवन और जनसेवा के कार्यों को लघु नाट्य एवं लाइट एंड साउंड शो के जरिए लोगों के सामने रखा गया।
कार्यक्रम में माताओं, बहनों और युवाओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में मानव रंगोली बनाकर आकर्षक प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन में सहभागिता के लिए सभी लोगों को बधाई और धन्यवाद दिया।
बाइट..01 विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़