अपराध

स्लग.. राज्य स्तरीय रोजगार मेला 08.10.2026

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
स्लग.. राज्य स्तरीय रोजगार मेला 08.10.2026

अप्रूवल स्टोरी 08.10.2026

लोकेशन.. रायपुर स्लग.. राज्य स्तरीय रोजगार मेला 08.10.2026

रिपोर्टर.. संदीप सिंह ठाकुर

एंकर.. रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आज दूसरा दिन रहा। तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस रोजगार मेले में देश-प्रदेश के साथ ही अन्य स्थानों से 95 से अधिक उद्योग और कंपनियां शामिल हुईं। कंपनियों ने यहां अपने स्टॉल लगाए हैं और विभिन्न क्षेत्रों में 12 हजार से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रोजगार मेले में शामिल हुए और चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने बताया कि रोजगार मेले में देशभर से 20 हजार से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया है। अब तक करीब डेढ़ हजार से अधिक अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर दिए जा चुके हैं, जबकि साक्षात्कार की प्रक्रिया लगातार जारी है। सरकार का लक्ष्य है कि दो दिवसीय आयोजन के माध्यम से करीब 5 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाए।

वीओ,,,2,,,

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रोजगार मेले के आयोजन के लिए तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और विभाग की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और रोजगार मेले में पहुंचे युवाओं का भी आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन युवाओं को अभी अवसर नहीं मिला है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है, आगे भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

वीओ,,3,,,,

इस दौरान विभिन्न संस्थानों के साथ कुल चार एमओयू भी किए गए। इनमें नंदनवन एवं जंगल सफारी तथा नंदी फाउंडेशन सहित अन्य संस्थाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन समझौतों के माध्यम से युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण और कौशल विकास के बेहतर अवसर मिलेंगे, जिससे भविष्य में रोजगार की संभावनाएं और बढ़ेंगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि योग्यता और कौशल के आधार पर चयनित युवाओं को बेहतर वेतन के अवसर मिलेंगे। रोजगार मेले में कई युवाओं को करीब 40 हजार रुपये तक के वेतन वाले रोजगार के अवसर भी प्राप्त हुए हैं।

बाइट..01, 02, 03, 04 चयनित अभ्यर्थी

बाइट..05,06 कंपनी प्रतिनिधि

बाइट..07 विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़

रोजगार मेले में युवाओं की बड़ी भागीदारी और कंपनियों की मौजूदगी से रोजगार के साथ-साथ कौशल विकास के नए अवसर भी सामने आए हैं। विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार से जोड़ा जा सके।

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

रोज़गार मेले की इस भव्य सभा में उद्योगों की विविधता ने युवाओं को नई दिशा दी, परंतु साक्षात्कारों में मिले अनुभवों से यह स्पष्ट है कि कौशल विकास के साथ-साथ रोजगार के अवसरों की पारदर्शिता और निष्पक्ष चयन भी अनिवार्य है। यदि कोई नौकरी के दस्तावेज़ या वेतन में असमानता पाता है, तो उसे कानूनी मार्ग अपनाना चाहिए, न कि किसी भी प्रकार का विवाद। समाज को चाहिए कि वह सभी को समान अवसर दे, ताकि हर युवा अपने सपनों को साकार कर सके।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।