राज्य

स्लग.. सतर्कता जागरूकता कार्यशाला NHAI 02.09.2026

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

अप्रूवल स्टोरी...02.09.2026 लोकेशन.. रायपुर स्लग.. सतर्कता जागरूकता कार्यशाला NHAI 02.09.2026 रिपोर्टर.. संदीप सिंह ठाकुर एंकर... रायपुर में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI के क्षेत्रीय कार्यालय अंतर्गत रायपुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम “समृद्धि के लिए ईमानदारी” यानी Probity for Prosperity रखी गई है। कार्यशाला में NHAI के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अथॉरिटी इंजीनियर्स, टीम लीडर्स, विशेषज्ञों और संबंधित कांट्रेक्टर के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

कार्यशाला में आचरण नियमों और CTE यानी Chief Technical Examiner प्रकार के निरीक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी गई। वीओ,,,1,, इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि सतर्कता जागरूकता का उद्देश्य कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही को बढ़ावा देना है।

साथ ही सड़क निर्माण कार्यों में समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। NHAI अधिकारियों के मुताबिक, इस तरह की कार्यशालाओं के जरिए अधिकारियों, इंजीनियरों और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों को सतर्कता संबंधी नियमों और प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाती है।

कार्यशाला में सेंट्रल विजिलेंस कमीशन यानी CVC से संबंधित दिशा-निर्देशों, शिकायतों के निपटारे और सतर्कता मामलों को प्रभावी तरीके से संभालने जैसे विषयों पर भी मार्गदर्शन दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि NHAI देशभर में बड़े पैमाने पर सड़क और हाईवे नेटवर्क का निर्माण कर रहा है।

ऐसे में निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और नियमों का पालन बेहद महत्वपूर्ण है। सड़क निर्माण के साथ-साथ हाईवे पर होने वाले अतिक्रमण और उससे जुड़े विषयों पर भी लगातार कार्रवाई और निगरानी की जा रही है।

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों को बेहतर कार्यप्रणाली अपनाने तथा किसी भी तरह की अनियमितता से बचने के लिए जरूरी जानकारी दी। बाइट.01 आलोक कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी NHAI छत्तीसगढ़ बाइट.2 आशीष नाथ, मुख्य सतर्कता अधिकारी NHAI छत्तीसगढ़

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।