देश

स्मित मच्छार पर पैसों की बारिश, जानें हीरो पायलट को किसने दिया कितना इनाम?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
स्मित मच्छार पर पैसों की बारिश, जानें हीरो पायलट को किसने दिया कितना इनाम?

फ्लाईदुबई की फ्लाइट (FZ1073) में अपनी जान जोखिम में डालकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने बहादुरी की मिशाल पेश की है.

मुश्किल हालात में फ्लाइट को संभालने वाले स्मित को अब प्यार और सम्मान के साथ-साथ लाखों-करोड़ों रुपए के इनाम भी मिल रहे हैं.

बता दें कि स्मित के साहस, संयम और सूझबूझ की वैसे तो दुनिया भर में सराहना हो ही रही है.

साथ ही साथ मैनकाइंड फार्मा से लेकर गुजरात सरकार और राज्यसभा सांसद तक ने उनके लिए नकद पुरस्कार का भी ऐलान किया है.

मैनकाइंड फार्मा ने दिए 1 करोड़ रुपए

स्मित मच्छार को सबसे बड़ा नकद इनाम मैनकाइंड फार्मा की तरफ से मिला है.

कंपनी ने उनके और उनके परिवार के लिए 1 करोड़ रुपए के पुरस्कार का ऐलान किया है.

कंपनी ने कहा कि स्मित ने अपनी जान की परवाह किए बिना क्रू और यात्रियों की सुरक्षा की है, जो जिम्मेदारी की मिसाल है.

गुजरात सरकार का 25 लाख का इनाम

स्मित मूल रूप से गुजरात से हैं.

उनकी बहादुरी को देखते हुए गुजरात सरकार ने उन्हें विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार देने का ऐलान किया है. इसके साथ ही सरकार ने 25 लाख रुपए का नकद इनाम भी देने की घोषणा की है.

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 1 अक्टूबर को इसकी जानकारी दी थी.

राज्यसभा सांसद ने भी किया 25 लाख का ऐलान

इसके अलावा राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी (सन फाउंडेशन) ने भी स्मित मच्छार के लिए 25 लाख रुपए के स्मित मच्छार शौर्य पुरस्कार का ऐलान किया है.

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्मित को राष्ट्रीय स्तर का बहादुरी पुरस्कार देने की मांग भी की है.

इतना ही नहीं, फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) और दूसरी जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री से उन्हें राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार या अशोक चक्र देने का अनुरोध किया है.

क्या हुआ था फ्लाइट में?</s

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।