विदेश

स्मृति ईरानी बोलीं- राहुल पहले महिला आरक्षण लागू होने दें:पूरा वंदे मातरम भी गाएं; यह देवी दुर्गा के बारे में है

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
स्मृति ईरानी बोलीं- राहुल पहले महिला आरक्षण लागू होने दें:पूरा वंदे मातरम भी गाएं; यह देवी दुर्गा के बारे में है

भाजपा महासचिव स्मृति ईरानी ने रविवार को राहुल गांधी से मांग करते हुए कहा कि देश में पहले महिला आरक्षण लागू होने दें। उन्होंने कहा कि अगर राहुल महिलाओं के समर्थन में हैं तो इसे 33% आरक्षण लागू कराने और पूरे वंदे मातरम के गायन का समर्थन करके साबित करें।

ईरानी ने कांग्रेस मुख्यालय में देवी दुर्गा का आह्वान करने वाली लाइनों समेत पूरा वंदे मातरम गाने की भी मांग की। गौरतलब है कि संसद में महिलाओं की मौजूदगी से उसकी गरिमा बढ़ाने वाला 33% आरक्षण विधेयक पहले ही पास हो चुका है। स्मृति का यह बयान राहुल गांधी के पुणे में हुए छात्रों की गूंज इवेंट के बाद आया है।

जहां राहुल ने लड़कियों से कहा था कि उन्हें पितृसत्ता को खत्म करना चाहिए। राहुल ने महिलाओं से पितृसत्ता खत्म करने को कहा था राहुल गांधी ने शनिवार को पुणे में अपने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्राओं से बातचीत की थी। उन्होंने छात्राओं से “पितृसत्ता को खत्म करने” की अपील की और “मनुस्मृति वाली सोच” पर हमला बोला था।

राहुल ने कहा था कि यह सोच महिला को जीवन के हर पड़ाव पर पुरुष रिश्तेदारों के अधिकार में रहने के लिए मजबूर करती है। उन्होंने यह भी कहा था कि महिलाओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए समाज में हिंसा का इस्तेमाल किया जाता है और 80% महिलाएं उत्पीड़न का सामना करती हैं।

ईरानी ने पूरे वंदे मातरम के गायन को कहा ईरानी ने यहां पत्रकारों से कहा, “चूंकि उन्होंने धर्म का जिक्र किया है, इसलिए कांग्रेस के उस प्रमुख नेता से मेरा अनुरोध है।

वंदे मातरम की कुछ पंक्तियों में देवी दुर्गा का उल्लेख है और कांग्रेस मुख्यालय में इन पंक्तियों को रोक दिया गया था।” वह कांग्रेस के कार्यक्रमों में वंदे मातरम की केवल दो पंक्तियां गाने के फैसले को लेकर हुए विवाद का जिक्र कर रही थीं। भाजपा ने कांग्रेस के इस फैसले को राष्ट्रीय गीत का “अपमान” बताया है।

ईरानी ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा, “हमारी हिंदू धार्मिक परंपरा केवल ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’ के सिद्धांत को नहीं मानती, जिसका अर्थ है कि जहां महिलाओं का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है।

हम भगवती, लक्ष्मी और सरस्वती जैसी देवियों की भी पूजा करते हैं।” उन्होंने कहा, “हम देवी दुर्गा को शक्ति के रूप में पूजते हैं। मैं आग्रह करती हूं कि देवी दुर्गा का आह्वान करने वाल

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।