देश

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति को मानद कर्नल की उपाधि

लेखक: AIR Dehradun अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति को मानद कर्नल की उपाधि

19 अगस्त 2026, अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने मानद कर्नल एवं कर्नल कमांडेंट की रैंक प्रदान की गई।

विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में कल आयोजित रैंक सेरेमनी में एनसीसी निदेशालय उत्तराखंड की एडीजी एवं मेजर जनरल समीर भल्ला और एनसीसी ग्रुप मुख्यालय नैनीताल के ग्रुप कमांडर रिचि रंजन एवं वैज्ञानिक डॉ श्वेतापद्मा दास ने कुलपति को यह उपाधि प्रदान की।

मानद कर्नल की रैंक मिलने पर प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि वह सैन्य परम्पराओं का निर्वहन करते हुए एनसीसी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारी और सैन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। फोटो संलग्न (कैप्शन_ सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति को मानद कर्नल की उपाधि)

A
AIR Dehradun

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।