देश

सोलन के चंबाघाट से राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच से एसडीएम की अगुवाई में हटाया गया अतिक्रमण

लेखक: AIR Shimla अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

अगस्त 25, सोलन (हिमाचल प्रदेश): राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर सोलन के चंबाघाट में एसडीएम सोलन नीरजा शर्मा की अगुवाई में आज प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया गया व अवैध तरीके से चल रही रेहड़ी फहड़ियों सहित अन्य तरह का अतिक्रमण हटाया गया।

उपमंडलाधिकारी सोलन नीरजा शर्मा की अगुवाई में इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया व अन्य अतिक्रमणकारियों को भी समय रहते अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए गए अन्यथा प्रशासन अपनी कार्यवाही अमल में लाएगा। उपमंडलाधिकारी सोलन नीरजा शर्मा ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश अनुसार प्रशासन द्वारा अतिक्रमण को हटाया गया है।

उन्होंने कहा कि एन एच पांच पर अवैध रूप से लगी रेहड़ी फहडियों दुकानों को हटाया गया है व आगामी समय में भी यह कार्यवाही जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि 1,2,3 सितम्बर को नगर निगम सोलन की अवधि से भी विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।

A
AIR Shimla

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।