राज्य

सोलन जिला की ग्राम पंचायत बसाल में लगाया गया नि:शुल्क एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सोलन जिला की ग्राम पंचायत बसाल में लगाया गया नि:शुल्क एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर

अक्तूबर 24, सोलन (हिमाचल प्रदेश): सोलन जिला की ग्राम पंचायत बसाल में पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से निशुल्क एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 22 से 27 अक्तूबर तक आयोजित इस शिविर में आरोग्य मंदिर संस्था के विशेषज्ञ चिकित्सक एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा से मरीजों के दर्द का इलाज कर रहे हैं।

शिविर में इलाज कर रहीं आरोग्य मंदिर संस्था की डाॅ. शेम्पी वर्मा ने बताया कि बसाल पंचायत में लोगों को राहत देने के लिए एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा से उनका आधुनिक मशीनों से इलाज किया जा रहा है व ग्रामीण लोगों के दर्द का निवारण एक्यूप्रेशर व प्राकृतिक चिकित्सा से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि लोग इसका भरपूर लाभ ले रहे है। कुछ माह पूर्व भी यहां ये शिविर आयोजित किया गया था लोगों की डिमांड के आधार पर फिर पांच दिन का शिविर लगाया गया है। उन्होंने आस पास की ग्रामीण पंचायतों के लोगों से अधिक से अधिक इस शिविर का लाभ लेने का आग्रह किया है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।