सोमेंदु बागची बने स्विट्जरलैंड में भारत के राजदूत, CM मोहन यादव ने दी बधाई
NEWS
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी सोमेंदु बागची को स्विट्जरलैंड में भारत का राजदूत नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की माटी से निकलकर देश की सेवा में महत्वपूर्ण दायित्व हासिल करना प्रदेशवासियों के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है।
डॉ. यादव ने विश्वास जताया कि बागची अपनी विद्वता, अनुभव, सहज व्यक्तित्व और आत्मीय व्यवहार के जरिए भारत और स्विट्जरलैंड के संबंधों को और मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि बागची अपने कार्यकाल के दौरान देश का मान बढ़ाएंगे। मुख्यमंत्री ने उन्हें सफल और गौरवपूर्ण कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं।