सोनभद्र में एनडीपीएस मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार:86 किलो गांजा तस्करी का था मास्टरमाइंड, चाचा के साथ मिलकर चलाता था गैंग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी को बिहार के भागलपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भोजपुर जिले के रामशहर निवासी मुकेश साह उर्फ अमित कुमार (25) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस को आरोपी के बिहार में छिपे होने की जानकारी मिली थी। मुखबिर की सूचना और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने भागलपुर में दबिश देकर उसे पकड़ लिया। अपराध निरीक्षक डीपी यादव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और मंगलवार को आरोपी को रॉबर्ट्सगंज ले आई।
यह कार्रवाई 21 अगस्त को पकड़े गए 86 किलो गांजा तस्करी के मामले की कड़ी में हुई है। उस समय रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने गांजे के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पुलिस के सामने भोजपुर के रामशहर निवासी मुकेश साव और उसके चाचा अर्जुन साव का नाम सामने आया था। एसपी ने मुकेश साव उर्फ अमित को गिरोह का मास्टरमाइंड बताते हुए उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
ओडिशा से गांजा लाकर वाराणसी पहुंचाता था गिरोह पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह ओडिशा के फुलवारी इलाके से गांजा लाकर वाराणसी पहुंचाता था। गिरोह के संचालन की जिम्मेदारी चाचा-भतीजे के पास थी। 21 अगस्त को 86 किलो गांजे के साथ तीन तस्करों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू की थी।
भागलपुर में मुखबिर की सूचना पर दबिश आरोपी की तलाश में पुलिस टीम को उसके बिहार में होने की जानकारी मिली। इसके बाद अपराध निरीक्षक डीपी यादव के नेतृत्व में टीम सोमवार को भागलपुर पहुंची। मुखबिर की सूचना और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर संभावित ठिकाने पर दबिश देकर मुकेश साह को गिरफ्तार कर लिया गया।
मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज लाई पुलिस, कोर्ट में पेशी भागलपुर में गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं और आरोपी को मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज लाया गया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एनडीपीएस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।
एसपी ने घोषित किया था 25 हजार का इनाम पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त के गांजा तस्करी मामले की जांच के दौरान मुकेश साव उर्फ अमित की भूमिका सामने आई थी। इसके बाद एसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उससे गिरोह के नेटवर्क और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
📡 स्रोत: NewsData.io