सोनभद्र में 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ विसर्जन:ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकली शोभायात्रा, पुलिस रही मुस्तैद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज नगर में एक हफ्ते से चल रहा गणेशोत्सव सोमवार देर रात गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ खत्म हो गया। शहर के अलग-अलग जगहों पर स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमाओं को श्रद्धालुओं ने आंखों में नमी के साथ विदा किया। इस दौरान पूरा शहर 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों से गूंजता रहा।
जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के उत्तर मोहाल स्थित दुग्धेश्वर मंदिर के पास, गुरुद्वारे के पास और नई बस्ती रोड समेत अन्य जगहों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं की सोमवार को धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु प्रतिमाओं को सजे वाहनों पर लेकर शहर के अलग-अलग रास्तों से होते हुए बडी नहर पर विसर्जन स्थल की ओर निकले।
जहाँ पूजा पाठ करने के बाद गणेश प्रतिमा को नहर में प्रभावित कर दिए। शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों के साथ डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर युवा और श्रद्धालु नाचते-गाते दिखे। जगह-जगह लोगों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर उत्सव का मजा लिया। इस दौरान श्रद्धालु लगातार भगवान गणेश के जयकारे लगाते रहे। 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
विदाई के समय कई श्रद्धालु भावुक भी दिखे। गणेशोत्सव को लेकर पूरे हफ्ते शहर में भक्ति का माहौल रहा। पंडालों में रोज भगवान गणेश की पूजा और आरती हुई। सोमवार को विसर्जन के साथ ही श्रद्धालुओं ने अगले साल फिर से गणपति बप्पा के आने की इच्छा जताई। विसर्जन शोभायात्रा के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।
शोभायात्रा के साथ पुलिस बल तैनात रहा। क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा और कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह समेत पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे। पुलिस की तैयारी की वजह से शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई।
📡 स्रोत: NewsData.io