सोनभद्र में नमो मैराथन की तैयारी को लेकर बैठक:15 सितंबर को होगी दौड़, बालक-बालिका वर्ग के लिए अलग अलग जगह
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →सोनभद्र में जनकल्याण सेवा समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर 15 सितंबर को होने वाली नमो मैराथन को लेकर पीडब्ल्यूडी डाक बंगला रॉबर्ट्सगंज में बैठक हुई। इसमें मैराथन की व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गईं और दौड़ से जुड़े जरूरी विषयों पर चर्चा हुई। मैराथन की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। समिति के सचिव डॉ.
धर्मवीर तिवारी ने बताया कि पिछले साल की तरह इस साल भी नमो मैराथन का आयोजन किया गया है। यह मैराथन बालक और बालिका दोनों वर्गों के लिए अलग-अलग जगह से आयोजित की जाएगी। बालक वर्ग की दौड़ होटल अविनाश से शुरू होकर चुर्क होते हुए सर्किट हाउस तक जाएगी। वहीं, बालिका वर्ग की दौड़ चुर्क बाजार रोडवेज बस स्टैंड के पास से सर्किट हाउस तक होगी।
वहीं समीति ने भाग लेने वाले बच्चों से अनुरोध किया है कि बालकों की दौड़ सुबह 9 बजे और बालिकाओं की 9:30 बजे शुरू होगी। इसलिए प्रतिभागि समय से 2 घंटे पहले पहुंचें ताकि मैराथन समय पर पूरी हो सके। दोनों वर्गों में पहले विजेता को 21,000 रुपये, दूसरे को 11,000 रुपये और तीसरे को 5,100 रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
इसके अलावा, 21 अन्य प्रतिभागियों को 1,100 रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। वही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले हर बच्चे को प्रशस्ति पत्र मिलेगा। बच्चों की सुविधा के लिए अनुभवी स्वयंसेवक और प्रशिक्षक लगाए जाएंगे। प्रतियोगिता स्थल पर एनर्जी ड्रिंक और रास्ते में भी एनर्जी ड्रिंक मिलेगी।
अनुभवी डॉक्टरों की टीम भी मदद के लिए मौजूद रहेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों की उम्र 17 से 26 साल रखी गई है और उनका सोनभद्र में रहना या पढ़ाई करना जरूरी है। सोनभद्र के सभी युवाओं से अपील की गई है कि वे इस नमो मैराथन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया उद्देश्य को पूरा करें और इसमें शामिल हों।
इस अवसर पर जन कल्याण सेवा समिति के कोषाध्यक्ष अरविंद पांडे,मनीष अग्रहरि, श्याम द्विवेदी, संजय सिंह,पंकज ओझा, अंशु चौबे, विनोद सोनी,रवि तिवारी,योगेश सिंह, अनूप पांडे, श्याम उमर, जितेंद्र सिंह, विजेंद्र कुमार सिंह,आशीष उपाध्याय सुमित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे
📡 स्रोत: NewsData.io