इतिहास

सोनल दिनुषा के 3 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, दूसरे टेस्ट में रचा इतिहास

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सोनल दिनुषा के 3 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, दूसरे टेस्ट में रचा इतिहास

सोनल दिनुषा ने भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट की दूसरी पारी में भी शतक जड़ा, ये इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि अगर वह जल्दी आउट हो जाते तो मेजबान इस टेस्ट को हार जाता. उन्होंने इस टेस्ट की पहली पारी में भी शतक लगाया था, हालांकि उनकी 103 रनों की कमाल पारी के बावजूद श्रीलंका फॉलोऑन नहीं बचा पाई थी.

सोनल का ये इस सीरीज में तीसरा शतक है, जिसके साथ उन्होंने 3 बड़े रिकार्ड्स बनाए. गॉल में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में सोनल दिनुषा ने 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 100 रन बनाए थे, ये उनका पहला टेस्ट शतक था.

वह गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में शतक से चूक गए थे, उन्होंने 84 रनों की पारी खेलकर संघर्ष किया लेकिन उनकी टीम वो टेस्ट हार गई थी. इसके बाद कोलंबो में दूसरे टेस्ट की पहली पारी में सोनल ने 103 रन बनाए. दूसरी पारी में भी शतक जड़ा. भारत के खिलाफ एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक

सोनल दिनुषा श्रीलंका के तीसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया.

उनसे पहले 1982 में दलीप मेंडिस ने चेन्नई में खेले गए टेस्ट की दोनों पारियों (105 और 105) में शतक जड़ा था. 1997 में अरविंदा डी सिल्वा ने ऐसा किया, कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर उन्होंने पहली पारी में 146 और दूसरी पारी में 120 रन बनाए थे. अब सोनल दोनों पारियों में शतक लगाने वाले तीसरे श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए हैं.

एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले 8वें श्रीलंकाई सोनल दिनुषा एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले श्रीलंका के 8वें बल्लेबाज बन गए हैं.

उनसे पहले अरविंद डी सिल्वा (दो बार), कुमार संगकारा (दो बार), दलीप मेंडिस, असंका गुरुसिन्हा, तिलकरत्ने दिलशान, धनंजय डी सिल्वा और कामिंडु मेंडिस ऐसा कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें- <a href="https://www.abplive.com/sports/cricket/dpl-dev-chaudhary-selection-controversy-delhi-premier-league-ddca-secretary-ashok-sharma-abp-exclusive-interview-31

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।