विदेश

सोनल दिनुषा ने भारत से छीनी जीत, 5वें दिन श्रीलंका का चमत्कार; दूसरा टेस्ट ड्रॉ

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सोनल दिनुषा ने भारत से छीनी जीत, 5वें दिन श्रीलंका का चमत्कार; दूसरा टेस्ट ड्रॉ

कोलंबो टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हो गया. श्रीलंका ने दूसरी पारी 429/9 रन पर घोषित की. इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हाथ मिलाए और मुकाबला समाप्त हुआ.

चौथे दिन लग रहा था कि भारत की जीत लगभग कंफर्म है, लेकिन 5वें दिन पूरी तस्वीर ही बदल गई. सोनल दिनुषा के शतक ने टीम इंडिया के जबड़े से जीत छीन ली. मैच का 5वां दिन किसी चमत्कार से कम नहीं रहा. हालांकि टीम इंडिया ने सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली. पहले टेस्ट में भारत ने 165 रन से जीत हासिल की थी.

सोनल ने श्रीलंका के लिए दोनों पारियों में शतक लगाए. उनके शतकों की बदौलत ही श्रीलंका की लाज बची. पहली पारी में नंबर 7 पर उतरे दिनुषा ने 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 103 रन स्कोर किए. फिर दूसरी पारी में एक बार फिर उनक बल्ला चला.

यहां छठे नंबर पर बैटिंग करते हुए दिनुषा ने 133 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. टीम इंडिया पर भारी पड़ा फॉलोऑन मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 9 विकेट पर 503 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी.

इस दौरान देवदत्त पडिक्कल ने टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 12 चौकों की मदद से 117 रन बनाए. इसके अलावा जुरेल ने 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 115 रन स्कोर किए.

बाकी ऋषभ पंत ने 63 रनों की और कप्तान शुभमन गिल ने 50 रनों की अर्धशतकीय पारिया खेलीं. इस दौरान श्रीलंका के लिए असिथा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें: सोनल दिनुषा ने रचा इतिहास, एक मैच में 'डबल' शतक से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

फिर अपनी पहली पारी में बैटिंग के लिए उतरी श्रीलंका 290 रन पर ऑलआउट हुई. श्रीलंका 213 रन से पीछे थे. टीम फॉलोऑन नहीं बचा सकी थी. इसे देखते हुए भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने फॉलोऑन देते हु

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।