सोने पर ब्रेक, 2000 रुपये के करीब कम हुए दाम; जानें आज 10 ग्राम का रेट

सोने की कीमतों पर अब जाकर ब्रेक लगा है, जिससे चार दिनों से लगातार जारी तेजी का सिलसिला थम गया है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार, 27 अगस्त को सोने की कीमतों में 600 रुपये की गिरावट आई और यह 1,66,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया.
कल के सत्र में 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,67,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. हालांकि, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी में मामूली सुधार हुआ और यह मंगलवार के 2.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के बंद भाव से 500 रुपये बढ़कर 2,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई है. आज कितनी है कीमत?
सोने की कीमत में आज भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है. Eastern Herald की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की बेस कीमत 16,200 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट की कीमत 14,850 रुपये प्रति ग्राम है, जो बुधवार के मुकाबले क्रमशः 174 और 150 रुपये कम है.
कल की बेस प्राइस लगभग 1,63,740 रुपये थी, जो आज 1,62,000 रुपये है. यानी कि प्रति 10 ग्राम कीमतों में 1740 का सीधा अंतर है. बता दें कि बेस प्राइस का मतलब किसी वस्तु की वह मूल कीमत कोई भी टैक्स, ड्यूटी या अतिरिक्त चार्ज का नहीं जुड़ा होना है.
सोने की कीमतों में यह गिरावट यूएस पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर (PCE) इंडेक्स का जुलाई में 3.7% रहना बताया जा रहा है, जो अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Fed) के 2% के लक्ष्य से काफी ऊपर है. इसके चलते स्पॉट गोल्ड की कीमत तीन महीने के उच्चतम स्तर से गिरकर 4,633 डॉलर प्रति औंस हो गई. सोने की कीमतों पर इसका सीधा असर क्यों?
अमेरिका में जब भी महंगाई दर (PCE इंडेक्स) उम्मीद से अधिक या मजबूत बनी रहती है, तो सोने की कीमतों में गिरावट आती है. दरअसल, PCE इंडेक्स फेडरल रिजर्व के लिए महंगाई का संकेतक है. इसके 3.7% पर टिके रहने से बाजार में अब इस बात को लेकर आशंकाएं पैदा हो गई हैं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व सितंबर की बैठक में ब्याज दरों में
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar