विदेश

सोने-चांदी के भाव बिक रहे आलू-प्याज, पाकिस्तान में आग उगल रहीं सब्जियां

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सोने-चांदी के भाव बिक रहे आलू-प्याज, पाकिस्तान में आग उगल रहीं सब्जियां

दुनियाभर में महंगाई की मार देखने को मिल रही है. अब तक हम केवल भारत की ओर देख रहे थे, लेकिन पड़ोसी मुल्क का हाल भी बेहाल है. पाकिस्तान में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं. खासतौर से लाहौर में बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

खाने-पीने की चीजें, किराया, गैस, बिजली और दूसरी जरूरी चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. कम आमदनी वाले परिवारों के लिए घर का खर्च चलाना मुश्किल होता जा रहा है. सब्जियां बिक रहीं ऊंचे दामों पर टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक लाहौर के लोगों ने सब्जियों की बढ़ती कीमतों पर नाराजगी जताई है.

उनका कहना है कि रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले आलू और टमाटर जैसी सब्जियां भी महंगी हो गई हैं. अलग-अलग बाजारों में सब्जियों के दाम करीब 150 से 300 रुपये प्रति किलो तक बताए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: भारत की अर्थव्यवस्था की रफ्तार बरकरार, पहली तिमाही में GDP ग्रोथ 7.8% स्थानीय लोगों ने क्या कहा?

स्थानीय लोगों का कहना है कि महंगाई इतनी बढ़ गई है कि कुछ परिवारों के लिए दिन में दो वक्त का खाना जुटाना भी मुश्किल हो रहा है. आटा, खाना पकाने का तेल, दाल, सब्जियों समेत कई जरूरी सामान महंगे हो गए हैं. वहीं, दिहाड़ी मजदूरों और कम कमाई वाले लोगों की आमदनी महंगाई की रफ्तार से नहीं बढ़ी है.

सरकार से की गई मांग एक स्थानीय निवासी ने सरकार से गरीब परिवारों की परेशानी दूर करने की अपील की. उसने कहा कि बढ़ते खाने के खर्च, किराए और बिजली-पानी के बिलों के बीच परिवार चलाना बहुत मुश्किल हो गया है.

कम आय वाले परिवारों को खाना, किराया, दवाइयों और दूसरी जरूरी चीजों में से किसी एक को चुनने की स्थिति आ रही है. ये भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग पर

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।