अपराध

सोने की खदान बनी कब्रगाह: मलबे से निकाले गए 107 शव, तलाश में जुटीं रेस्क्यू टीमें

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सोने की खदान बनी कब्रगाह: मलबे से निकाले गए 107 शव, तलाश में जुटीं रेस्क्यू टीमें

Gold mine collapse: कैमरून और मध्य अफ्रीकी गणराज्य (सीएआर) की सीमा पर स्थित एक गांव में सोने की खदान ढहने से 100 से अधिक खनिकों की मौत हो गई. स्थानीय प्रशासन और मीडिया के मुताबिक, हादसा मंगलवार दोपहर हुआ और राहत-बचाव अभियान अब भी जारी है.

मृतकों की संख्या 100 से अधिक कैमरून के पूर्वी क्षेत्र के गवर्नर ग्रेगोयर म्वोंगो ने बताया कि हादसा स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब दो बजे जाम्बोये गांव के पास हुआ. उन्होंने कहा कि गांव सीमा पर स्थित है, लेकिन खदान मध्य अफ्रीकी गणराज्य की तरफ थी.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीन से पांच कैमरूनी नागरिकों की मौत हुई है और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं. कैमरून के सरकारी प्रसारक सीआरटीवी ने मृतकों की संख्या 100 से अधिक बताई है. वहीं, स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मलबे से अब तक 107 शव निकाले जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Explainer: अब चांद पर घर बनाने की प्लानिंग कर रहा है NASA, ISRO को मून प्लान में शामिल होने का न्योता दिया खदान को स्थायी रूप से बंद करने का आदेश हालांकि, मध्य अफ्रीकी गणराज्य के खान एवं भूविज्ञान मंत्री रूफिन बेनाम-बेलटूंगू ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद 49 लोगों की मौत की पुष्टि की.

उन्होंने बताया कि मृतकों में 34 मध्य अफ्रीकी गणराज्य के नागरिक, 13 कैमरून के नागरिक और दो चाड के नागरिक शामिल हैं. मंत्री ने कहा कि घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान कुछ खदान प्रबंधकों ने खनिकों की अनुशासनहीनता को भी हादसे की एक वजह माना. उन्होंने खदान को अस्थायी रूप से बंद करने के आदेश दिए हैं.

हादसे से सदमे में पूरा इलाका घटनास्थल के पास रहने वाले एक स्थानीय निवासी ओरिएजीन डॉकना ने कहा कि इस हादसे से पूरा इलाका सदमे में है और मंगलवार से ही कई परिवार अपने प्रियजनों के शोक में डूबे हुए हैं.

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार बचाव दल अब भी उन खनिकों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, जिनके मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका है.हाल के वर्षों में अफ्रीका में सोने की खदानों में सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं. पिछले महीने केन्या के नारोक काउंटी में भी सोने की खदान ढहने से पांच खनिकों की मौत हुई थी.

ये भी पढ़ें: ‘देश के भविष्य को आकार देने के बारे में दीर्घकालिक नजरिए से सोचें’, प्रधानमंत्री ने हाईलेवल मीटिंग में सचिवों से किया आग्रह ये भी पढ़ें: गन्ने से इथेनॉल बनाने से 17 दिनों में चीनी 20 रुपए महंगी, आयात करने की नौबत आई: केजरीवाल ये भी पढ़ें: PCB चीफ Mohsin Naqvi से ट्रॉफी लेने से मना करेगा भारत?

BCCI के सामने बड़ा सवाल

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।