विदेश

सोने की खदान ढहने से 30 खनिकों की मौत, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सोने की खदान ढहने से 30 खनिकों की मौत, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक के पश्चिमी भाग में सोने की छोटी खदान के ढह गई. इस हादसे में अधिकारियों और स्थानीय लोगों के समेत 30 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. वहीं कई अन्य लोगों के फंसे होने के आसार हैं. यह हादसा मंगलवार सुबह नाना-मामबेरे क्षेत्र के अब्बा क्षेत्र में सामने आया है.

हादसे में बचे खनिक फ्लोरियन गागुएंडे के अनुसार, बचाव कर्मी अन्य फंसे खनिकों की तलाश में जुटे हैं. फ्लोरियन गागुएंडे ने जानकारी दी कि मलबे में फंसे खनिकों के जिंदा होने की उम्मीद कम होती जा रही है.

उप क्षेत्र के डिप्टी मेयर सुलेमान बी के अनुसार, बचावकर्मियों और स्थानीय लोगों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद खदान से 30 शव निकाले हैं. घायल खनिकों का अस्पताल में इलाज जारी है. उन्होंने बताया कि मलबे में फंसे खनिकों को निकालने का हर संभव प्रयास हो रहे हैं.

सुलेमान बी ने इस हादसे को भयानक बताया है और अन्य संगठनों से सहायता की अपील की है. उनका कहना है कि सभी को आगे आना चाहिए. मलबे में फंसे लोगों को निकालने में मदद करनी चाहिए. हादसे के बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी देखने को मिली. मलबे से लोगों निकालने में राहत दल जुटा हुआ है. सरकारी प्रवक्ता ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है.

उनका कहना है कि मलबे में फंसे लोगों और घायलों को हर संभव चिकित्सीय सहायता पहुंचाने की कोशिश हो रही है.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।