राजनीति

सोनिया गांधी की किताब को लेकर सियासी बवाल! कांग्रेस-BJP आमने-सामने

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सोनिया गांधी की किताब को लेकर सियासी बवाल! कांग्रेस-BJP आमने-सामने

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आने वाली किताब 'Belonging: A Journey of Love' को लेकर कांग्रेस और BJP के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. कांग्रेस नेताओं ने दावा किया है कि पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया पर किताब को भारत में प्रकाशित नहीं करने का दबाव था.

वहीं BJP ने कांग्रेस के इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि पार्टी इस मामले में डर की कहानी बनाने की कोशिश कर रही है. यह विवाद तब शुरू हुआ जब पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि वह भारत में इस किताब का पब्लिशर नहीं है. इससे पहले पेंगुइन रैंडम हाउस के अमेरिकी इम्प्रिंट अल्फ्रेड ए.

नोफ ने किताब के 10 नवंबर को रिलीज होने की घोषणा की थी. Such a weak statement. Penguin India is more than happy to publish Exam Warriors and several books on RSS.

No doubt there are those in the BJP government who have now become afraid of a book being being read by the people of India. https://t.co/JvmXD8FZV6

Gaurav Gogoi (@GauravGogoiAsm) August 28, 2026 पेंगुइन इंडिया ने क्या कहा? पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने कहा कि वह भारत में 'Belonging' का पब्लिशर नहीं है.

कंपनी ने यह भी कहा कि यह कहना सही नहीं होगा कि उसने लेखिका की ओर से एडिटोरियल बदलावों से इनकार करने के कारण किताब को प्रकाशित नहीं किया. पब्लिशर के मुताबिक, किताब से जुड़ी बातचीत के दौरान वह इसे प्रकाशित करने के लिए तैयार और उत्सुक था.

कंपनी ने कहा कि किसी किताब के प्रकाशन से पहले फैक्ट चेक करना और लेखक को जरूरी सुझाव देना पब्लिशिंग प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा है. हालांकि, पेंगुइन इंडिया ने सोनिया गांधी या उनकी टीम के साथ हुई बातचीत की जानकारी सार्वजनिक करने से इनका

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।