राजनीति

सोनिया गांधी ने PM पद ठुकराने की वजह बताई:लिखा-दुख और अपनों को खोने की वजह से राजनीति में आईं, 10 नवंबर को प्रकाशित होगी किताब

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सोनिया गांधी ने PM पद ठुकराने की वजह बताई:लिखा-दुख और अपनों को खोने की वजह से राजनीति में आईं, 10 नवंबर को प्रकाशित होगी किताब

सोनिया गांधी का संस्मरण (किताब) ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ 10 नवंबर को प्रकाशित होगा। इसमें उन्होंने इटली में गुजरे बचपन, राजीव गांधी से कैंब्रिज में हुई मुलाकात और परिवार में हुई हत्याओं का जिक्र किया है। साथ ही नेहरू-गांधी राजनीतिक परिवार में शादी, इसके बाद मिले सुख-दुख और प्रधानमंत्री पद ठुकराने के कारणों के बारे में लिखा है। इंदिरा की हत्या के बाद जिंदगी बदल गई किताब परिवार की इंसानियत को समर्पित सोनिया गांधी ने कहा, “मेरे परिवार के बारे में बहुत कुछ लिखा गया है, लेकिन बहुत कम बातें उनके इरादों, उनके कामों और उनकी बहुत मानवीय कमियों की सच्चाई तक पहुंच पाई हैं। कई मायनों में यह किताब उनकी इंसानियत को समर्पित है। उन्होंने कहा कि उनकी कहानी पाठकों को उस खूबसूरत देश में छह दशक के दौरान देखे सामाजिक और राजनीतिक बदलावों को समझने का एक अलग नजरिया भी देगी, जिसे वे अपना देश मानती हैं। मेरी कहानी में प्यार और वफादारी सोनिया गांधी ने कहा, धीरे-धीरे जब मैंने खुद को राजनीति से अलग किया और पीछे मुड़कर अपने देखे हुए समय को समझा, तो मेरी कहानी में प्यार और वफादारी का धागा साफ दिखने लगा। सोनिया गांधी ने बताया कि यह धागा इटली के छोटे शहर में बिताए उनके साधारण बचपन से लेकर भारत में राजीव गांधी की पत्नी और प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बहू के रूप में बिताए जटिल वर्षों तक जुड़ा है। -------------------------------- ये भी पढ़ें: राहुल-सोनिया पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप, जांच शुरू:FIR की मांग; दावा- राहुल ने वंदे मातरम गाने से इनकार किया था बेंगलुरु। दिल्ली पुलिस ने राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के अपमान से जुड़े मामले की जांच शुरू कर दी है। 16 अगस्त को IP एस्टेट थाने में एक वकील ने शिकायत की थी। इसमें दोनों नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है। पढ़ें पूरी खबर…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।