सोनोवाल ने MV ओशियन विनर के डूबने पर जताई चिंता, जानें क्या कहा?

केंद्रीय पोर्ट्स, शिपिंग और वॉटरवेज मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने ओडिशा तट के नजदीक पनामा झंडे वाले विदेशी जहाज एमवी ओशियन विनर (MV OCEAN WINNER) के डूबने की घटना पर चिंता जताई है.
उन्होंने कहा कि सभी एजेंसियां आपस में तालमेल बैठाकर खोज और बचाव अभियान में जुटे हुए हैं. इसके साथ ही, उन्होंने जहाज के क्रू सदस्यों की सुरक्षा और सलामती के लिए प्रार्थना की है. केंद्रीय मंत्री ने एक्स पोस्ट में क्या कहा?
सरबानंद सोनोवाल ने रविवार (23 अगस्त, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया.
पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ने कहा, मैं ओडिशा तट के नजदीक एमवी ओशियन विनर के साथ घटी दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित हूं. पनामा के झंडे वाला यह जहाज पारादीप पोर्ट से लौह अयस्क लेकर चीन जा रहा था. उन्होंने कहा, सभी एजेंसियां आपस में करीबी समन्वय के साथ सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं.
इस दौरान दो लोगों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है और उन्हें मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. दोनों लोगों की रैंक और पहचान की फिलहाल पुष्टि की जा रही है. बाकी अन्य क्रू मेंबर्स की सुरक्षा और सलामती के लिए मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं.
Deeply concerned by the unfortunate incident involving MV OCEAN WINNER off the coast of Odisha. The Panama-flagged vessel was carrying iron ore from Paradip Port to China. All agencies are coordinating closely and actively doing search and rescue efforts. 2 survivors have been
Sarbananda Sonowal (@sarbanandsonwal) August 23, 2026 <script src="https://platform.x.com/widgets.js" async=""
📡 स्रोत: ABP Live