देश

सोपोर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, AK-47 और IED बरामद

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सोपोर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, AK-47 और IED बरामद

अगस्त 25, नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों ने संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। यह कार्रवाई सोपोर के मंज़सीर इलाके में की गई।पुलिस सूत्रों के अनुसार, कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, सेना और CRPF ने मिलकर एक खाली पड़े घर में सर्च ऑपरेशन चलाया।

इस दौरान सुरक्षा बलों को एक AK-47 राइफल, तीन मैगजीन, 72 राउंड गोला-बारूद, चार हैंड ग्रेनेड और एक IED बरामद हुआ। सुरक्षा एजेंसियां बरामद हथियारों के स्रोत और इनके इस्तेमाल की साजिश की जांच कर रही हैं। फोटो: X/ Chinarcorps

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।