सोशल मीडिया पर धोखे की बुकिंग शुरू:भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए टिकट का शेड्यूल अब तक घोषित नहीं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →शहर में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज इंटरनेशनल टी-20 के टिकटों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। इंटरनेट मीडिया पर मैच के टिकटों की बिक्री से जुड़ी जानकारी शेयर की जा रही है, जबकि अभी तक न तो टिकटों की दर तय हुई है, न ही टिकट बिक्री की तारीख पर कोई फैसला हुआ है।
मामला सामने आने पर एमपीसीए ने क्रिकेट प्रेमियों को सतर्क रहने को कहा है। होलकर स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच खेला जाना है। दोनों देशों के बीच पांच मैचों की सीरीज का यह तीसरा मुकाबला होगा।
मेजबान एमपीसीए ने मैच को लेकर अपनी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। 800 से 7 हजार रुपए तक बताई जा रही हैं टिकटों की कीमतें सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट में टिकटों की जानकारी दी जा रही है। कई सोशल मीडिया पर वीडियो और रील चलाई जा रही हैं, जिनमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों और कप्तानों की प्रोफाइल बताई जा रही है।
इसमें सूर्यकुमार को भारत का कप्तान बताया है, जो टीम में ही नहीं हैं। इसके साथ ही टिकटों की कीमत 800 से 7 हजार रुपए तक बताई जा रही है। आधिकारिक प्लेटफॉर्म से होगी बिक्री भारत-वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच के लिए टिकटों की बिक्री शुरू नहीं हुई है। संगठन ने अभी तक टिकटों की कीमत तय नहीं की है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टिकटों की गलत कीमत का प्रचार किया जा रहा है। दर्शक ऑनलाइन टिकटों की बिक्री में होने वाली धोखाधड़ी से सतर्क रहें। – सुधीर असनानी, सचिव एमपीसीए फिलहाल हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है।
पिछली बार की धोखाधड़ी को देखते हुए एमपीसीए से चर्चा कर गाइडलाइन तैयार करेंगे। – राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच
📡 स्रोत: NewsData.io