व्यापार

सोयाबीन खरीदी के लिए 3-17 अक्टूबर तक होगा पंजीयन:खंडवा में 73 सहकारी समितियां बनीं केंद्र, मोबाइल से भी कर सकेंगे आवेदन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
सोयाबीन खरीदी के लिए 3-17 अक्टूबर तक होगा पंजीयन:खंडवा में 73 सहकारी समितियां बनीं केंद्र, मोबाइल से भी कर सकेंगे आवेदन

विपणन वर्ष 2026-27 के तहत भावांतर योजना में सोयाबीन की खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन 3 से 17 अक्टूबर तक होगा। किसानों की सुविधा के लिए जिले में 73 सहकारी समितियों को पंजीयन केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर प्रभारी और ऑपरेटर ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से किसानों का पंजीयन करेंगे।

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को सभी पंजीयन केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि में पंजीयन प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जाए, ताकि किसानों को सोयाबीन उपज की खरीदी के लिए परेशानी न हो। इन सहकारी समितियों में करा सकेंगे पंजीयन जिले के प्रमुख पंजीयन केंद्रों में सिहाड़ा, केहलारी, कालमुखी, सिंगोट, गुड़ीखेड़ा, छैगांवमाखन, धनगांव, बरुड, चिचगोहन, गांधवा, बड़गांवमाली, पिपलोद, पोखरकलां, जावर, खंडवा, खालवा, रोशनी, बोरगांव बुजुर्ग, मुंदी, बीड़, सुलगांव, रिछफल, मोहना, किल्लौद, छनेरा और न्यू हरसूद सहित अन्य सहकारी समितियां शामिल हैं।

किसान अपने क्षेत्र के निर्धारित केंद्र पर जाकर सोयाबीन फसल का पंजीयन करा सकेंगे। पंजीयन की अवधि 3 से 17 अक्टूबर तक निर्धारित है। मोबाइल और एमपी किसान एप से भी फ्री पंजीयन किसान स्वयं मोबाइल या कंप्यूटर से भी नि:शुल्क पंजीयन कर सकेंगे। इसके अलावा ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और तहसील कार्यालयों में बनाए गए सुविधा केंद्रों पर भी पंजीयन की सुविधा रहेगी।

एमपी किसान एप से भी किसान फ्री में पंजीयन कर सकते हैं। एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), लोकसेवा केंद्र और निजी साइबर कैफे से पंजीयन कराने पर निर्धारित शुल्क देना होगा। 17 अक्टूबर के बाद नहीं होगा पंजीयन कलेक्टर ने पंजीयन केंद्र प्रभारियों और ऑपरेटरों को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार काम करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने पंजीयन के दौरान किसानों को जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने और निर्धारित अवधि में अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने को कहा है। 17 अक्टूबर के बाद निर्धारित अवधि का पंजीयन नहीं किया जाएगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।