SP Leaders Chicken Party Video Viral: नवरात्र में हो गया ‘महापाप’अखिलेश के करीबी SP नेता शामिल हुए चिकन पार्टी में, वीडियो हो रहा वायरल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
SP Leaders Chicken Party Video Viral: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन समेत कई नेताओं का वीडियो वायरल है, जिसमें सभी चिकन पार्टी करते नजर आ रहे हैं.
चिकन पार्टी का आयोजन पीलीभीत में हुआ.
अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि हिंदू देवी-देवताओं और त्योहारों को लेकर सपा नेताओं में कितनी आस्था है? इस वायरल वीडियो ने साफ क़र दिया है.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन, सपा जिलाध्यक्ष धर्मेश गंगवार और अन्य नेताओं के नॉन वेज पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है.
उधर, गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा है कि मीट की दुकानें बंद हैं, फिर नॉनवेज कैसे मिला? वे जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जांच कराएंगे.
एक दिन पुराना है वीडियो अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि नवरात्र के त्योहार चल रहे हैं, फिर भी ये वरिष्ठ नेता चिकन पार्टी करते और चिकन खाते नजर आ रहे हैं. वीडियो एक दिन पुराना बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक, सपा के नेता रामजीलाल सुमन पीडीए सम्मेलन में भाग लेने पीलीभीत स्थिति पार्टी कार्यालय आए थे और सपा नेता मोहम्मद आरिफ के घर गए थे. यहां पर दावत हुई थी.
सपा नेता ने खाया चिकन फ्राई वीडियो में सभी नेता चिकन फ्राई और चटनी का मजा लेते दिख रहे हैं.
वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा हो रही है कि ये नेता धर्म में ज्यादा विश्वास नहीं रखते.
इस दौरान मीडिया ने पक्ष लेना चाहा तो जिलाध्यक्ष का फोन नहीं उठा और अन्य नेता सवालों से बचते रहे. यहां पर बता दें कि नवरात्र 11 से शुरू हुई जो 19 अक्टूबर तक चलेगी.
इन 9 दिनों के दौरान मांस, अंडा, लहसुन-प्याज वर्जित माना जाता है. नवरात्रि में चिकन पार्टी!
सपा महासचिव राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का वीडियो वायरल पीलीभीत में सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन समेत नेताओं का नॉनवेज पार्टी करते वीडियो वायरल हो रहा है। पीडीए सम्मेलन के बाद सपा नेता मोहम्मद आरिफ के घर हुई दावत में सभी नेता चिकन फ्राई खाते दिखे, जबकि नवरात्रि में मांसाहार वर्जित माना जाता है। विरोधियों ने साधा निशाना वहीं, सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने जनसभा के दौरान भाजपा सरकार पर निशाना साधा था और कहा था 2027 का विधानसभा चुनाव रोटी, पेट और भूख जैसे बुनियादी मुद्दों पर लड़ा जाएगा.
मंदिर पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि मंदिरों से मूर्तियां चोरी हो रही है. राम मंदिर के चंदे में गड़बड़ी का भी जिक्र किया है.
सपा सांसद ने सामाजिक भेदभाव का मुद्दा उठाते हुए राष्ट्रपति को मंदिर में प्रवेश नहीं दिए जाने और अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धुलवाने जैसी घटनाओं का उल्लेख भी किया.
अब चिकन पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद उनके दिए बयान पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
लोग सवाल उठा रहे है जो नेता नवरात्रि में नॉनवेज का सेवन क़र रहे है उनको मंदिर पर टिप्पणी करने का कोई हक नहीं है.
📡 स्रोत: NewsData.io