SpaceX और Tesla के विलय में जुटे एलन मस्क, होगा इतिहास का सबसे बड़ा मर्जर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दुनिया के सबसे अमीर बिजनैसमेन एलन मस्क एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी में हैं. मस्क अपनी दो बड़ी कंपनियों को एक साथ करने की दिशा में कदम उठाने वाले हैं.
जी हां, मस्क SpaceX और Tesla को साथ करने पर विचार कर रहे हैं. इन दोनों कंपनियों के विलय को लेकर अब चर्चाएं तेज हो गई है.
एलन मस्क ने अपनी दोनों कंपनियों को एक साथ करने के विचार को अच्छा बताया है.
अहम बात ये है कि दोनों कंपनियों के विलय पर विचार करने को लेकर समितियां भी बनाई गई हैं.
एलन मस्क ने क्या कहां?
बता दें कि SpaceX की तिमाही कमाई को लेकर एक बैठक हुई.
इस बैठक में एलन मस्क ने बताया कि दोनों कंपनियों ने विलय पर विचार करने के लिए समितियां बनाई हैं. मस्क का कहना है कि अगर दोनों कंपनियों का विलय होता है तो इससे फायदा हो सकता है.
सबसे अहम बात ये है कि दोनों कंपनियों के विलय की चर्चा के बीच दोनों ही कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है.
इतिहास का सबसे बड़ा मर्जर
बड़ी बात ये है कि अगर दोनों कंपनियां आगे चलकर एक हो जाती हैं तो उनकी वैल्यू लगभग 3.5 ट्रिलियन डॉलर होगी. अगर ये सौदा हो जाता है तो ये इतिहास के सबसे बड़े विलय में शामिल हो सकता है.
Tesla बैटरी, रोबोट और इलेक्ट्रिक कार बनाती है. कंपनी का फोकस नई तकनीक और ऑटोमेशन को बढ़ावा देने पर है.
SpaceX क्या बनाती है?
अगर बात करें एलन मस्क की SpaceX की तो ये कंपनी सैटेलाइट, रॉकेट और Starlink इंटरनेट सेवा का काम करती है.
यानी अगर दोनों कंपनियां एक हो जाती है तो इंसानों जैसे दिखने वाले रोबोट और AI जैसी तकनीकों पर साथ काम किया जा सकता है.
एक होने जा रही हैं स्पेसएक्स और टेस्ला?
सबसे अहम सवाल अब यही है कि क्या एलन मस्क की दोनों बड़ी कंपनियां SpaceX और Tesla एक होने वाली है? तो इसका जवाब है नहीं.
फिलहाल अभी ये तय नहीं किया गया है कि दोनों
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar